माय स्काई फाउंडेशन ने की गरीबों की मदद

Spread the love

कोलकाता,7जून(नि.स.)l पिछले साल आई कोरोना महामारी और चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से सैकड़ो लोगों की नौकरियां चली गईं तथा काफी संख्या में लोग बेघर भी हो गए. वहीं इस वर्ष यास तूफान ने और भी मुसीबतें बढ़ाई हैं. खासतौर पर देखा जाए तो दिहाड़ी मजदूरों तथा बेघर हुए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में महानगर की एक संस्था माय स्काई फाउंडेशन बेबस और लाचार लोगों की मदद कर रही है. उन्होंने 5 जून 2021 को कुम्हार टोली और 6 जून 2021को भवानीपुर इलाके में जाकर 200 रिक्शावाला और सड़क पर रह रहे लोगों को भोजन करवाया.

आपको बता दें, अभिनेता नील भट्टाचार्या, अभिनेत्री तृणा साहा, सप्तर्षि बक्शी, तानिया दास, आबीर साहा, शेंकि शंकर, पिंकल नन्दी, विकाश सरकार, राजू मजूमदार और एकता भट्टाचार्या संस्था के प्रमुख हैं.

Author

You may have missed