सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की नई पेशकश

Spread the love

कोलकाता,(नि.स.)l बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र कैंथोला, डायरेक्टर जनरल, ईस्ट जोन, पीआईबी, कोलकाता ने कहा, हाल ही में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आजादी क्वेस्ट मोबाइल गेम को लॉन्च किया है. इसमें हीरोज़ ऑफ भारत और मैच-3 पज़ल प्रमुख हैं. इस गेम को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर लॉन्च किया गया है, इसका मकसद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को लोगों के सामने लाना है. उन्होंने आगे कहा, दोनों ही मोबाइल गेम्स पूरी तरह से इंटरएक्टिव है और बच्चों के लिये बेहद फायदेमंद साबित हुई है. उन्होंने आगे कहा, इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से डेवलप किया गया है. इस अवसर पर स्नेहाशीष सुर, प्रेसिडेंट, प्रेस क्लब, कोलकाता, जेन नामचू, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, पीआईबी, कोलकाता सहित कई लोग मौजूद थे.

Author

You may have missed