जब रितुपर्णा को याद आई अपने घर की दिवाली

Spread the love

कोलकाता l पिछले कुछ समय से रितुपर्णा अपने परिवार संग सिंगापुर के आवास में हैं. इसी बीच उन्होंने गत शुक्रवार यानी धनतेरस के दिन घर पर दिए जलाकर मां की आराधना की. उन्होंने खुद एक प्रेस विज्ञप्ति में इसका जिक्र किया.

https://youtu.be/ivImW_Vpo6U

उन्होंने कहा, आज यहां मेरे दोस्तों के घर पर भी पूजा का आयोजन किया गया है. मैं वहां गई थी और भगवान की आराधना भी की. फिर भी मुझे महानगर स्थित मेरे घर की पूजा की याद आ रही है. वहां बहुत बड़े आकार में पूजा की जाती है. पटाखें फोड़े जाते हैं. मेरे पति संजय, मेरा लड़का, मेरे दोस्त जीना और शिमला हर वर्ष चम्पाहाटी जा कर पटाखे खरीद कर लाते थे. मुझे इसकी बहुत याद आ रही है. यहां तक कि राजू भी पूछ रहा था कि फुलझड़ियां नहीं जलाएंगे.

उन्होंने आगे कहा, यहां आज भी मैंने अपने घर पर पूजा की. दिए भी जलाए. मेरे दस्तों के यहां भी पूजा हो रही है, कइयों ने तो पूजा के वीडिओज़ भी शेयर किये.

रितुपर्णा का कहना है, आप सभी से निवेदन है कि मन ही मन मां की पूजा करें और माँ से निवेदन करें कि सारे अंधकार मिटाकर रोशनी की दुनियां दिखाएं.

Author

You may have missed