सायन बनर्जी निर्देशित फिल्म दोआश का टीजर जारी

Spread the love

कोलकाता l क्या आपको पता है, सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है. यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है. यह सुनकर काफी अच्छा लग रहा होगा. लेकिन आपको बता दें, यहां के रहनेवाले लोगों की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती है. एक तरफ खूंखार शेरों का डर लग रहता है तो दूसरी तरफ यहां अवैध ठेकेदारों का काफी बोलबाला है. वे ठीक करते हैं कि किस व्यक्ति को कौन सा काम मिलना चाहिए और कौन सा नहीं. और इसी मुद्दे पर सायन बंद्योपाध्याय ने अपनी आगामी फिल्म दोआश का निर्माण किया है. यह फ़िल्म पूरी तरह से सुंदरबन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फ़िल्म में अनुभव कंजिलाल, श्रीतमा दे और संजीता मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फ़िल्म का निर्माण मोजोटेल इंटरटेनमेंट्स के बैनर तले किया गया है. इसी बीच फ़िल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों के बीच इस फ़िल्म को देखने की उत्सुकता पैदा करती है.

Author

You may have missed