खड़दह ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन

Spread the love


कोलकाता,(नि.स.)l बृहस्पतिवार को उत्तर चौबीस परगना स्थित मुरागाछा में खड़दह ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से रक्षाबंधन उत्सव-2022 का आयोजन किया गया था. मौके पर खड़दह ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के सभापति प्रबीर राजबंशी ने कहा, सौहार्द और भाईचारे की वार्ता फैलाने हेतु प्रत्येक वर्ष हम रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन करते हैं. हमें लोगों का प्यार मिलता है.


दूसरी तरफ अभिनेत्री तथा विधायक जून मालिया ने कहा, हमारी नेत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों से बेपनाह मोहब्बत करती हैं. सिर्फ यही नहीं बल्कि वे लोगों तक पहुंचकर घुल मिल जाने में विश्वास रखती हैं. इसलिए उन्होंने हर जगह तृणमूल नेताओं को रक्षाबंधन के त्यौहार को बढ़चढ़कर मनाने की हिदायत दी है. और आज रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी यहाँ उनकी वार्ता को पहुंचाने के लिए हाज़िर हुए हैं. ऐसा करते हुये मुझे बेहद खुशी महसूस हुई है.


इस अवसर पर सांसद सौगत रॉय सहित कई लोग मौजूद थे.

Author

You may have missed