KULPI का म्यूजिक लांच सम्पन्न

Spread the love


बौनापन एक ऐसा विषय है जिसपर ध्यान देना ज़रूरी है: पायल सरकार

कोलकाता,(नि.स.)l बहुत जल्द रिलीज़ होनेवाली है बरशाली चटर्जी की कुल्पी. इस फ़िल्म में पायल सरकार और प्रत्यय घोष को अभिन्य करते देखा जाएगा. यह फ़िल्म एक बौने लड़के की कहानी बयां करेगी. इसी बीच गत सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फ़िल्म का म्यूजिक लांच किया गया. इस फ़िल्म में पांच अलग जॉनर के गीत रखे गए हैं, जिसमें कुमार शानू, वर्षा सेनगुप्ता, सुप्रतीप भट्टाचार्या, शोभन गांगुली और पूर्णिमा श्रेष्ठा ने अपनी मधुर आवाज दी है. मौके पर पायल ने कहा, बौनापन एक ऐसा विषय है, जिसपर ध्यान देना अत्यंत ज़रूरी है. आप इसे एक सोशल टैबू भी कह सकते हैं.

बरशाली ने कहा, इस फ़िल्म में हर एक जॉनर के गीत रखे गए हैं ताकि हर एक उम्र के लोग इसका लुत्फ उठा सकें. मौके पर प्रत्यय ने कहा, लोग मेरे बौनेपन को लेकर बातचीत करते हैं लेकिन मैं उस बारे में कभी नहीं सोचता. म्यूजिक डायरेक्टर श्री प्रीतम ने कहा, मेरी लिखी हुई गीत उलुलु में वर्षा और कुमार शानू जी ने अपनी आवाज़ दी है. उम्मीद करता हूं, यह श्रोताओं को पसन्द आएगी. दूसरी तरफ सिंगर वर्षा ने कुमार शानू के साथ एक डुएट गीत रिकॉर्ड कर पाने की खुशी जताई. कार्यक्रम के दौरान सिंगर सुप्रतीप भट्टाचार्या ने कहा, इस फ़िल्म का जो टाइटल ट्रेक है, उसे मैंने लिखा है और उसमें अपनी आवाज़ भी दी है.

Author

You may have missed